थाना चिलुआताल पुलिस द्वारा एक नफर मोटरसाइकिल चोर, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर श्री गौरव ग्रोवर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर श्री मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज श्री अजय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.08.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 सुशील प्रसाद चौकी प्रभारी बरगदवाँ मय हमराह उ0नि0 हरिशंकर यादव, का0 अंकित कन्नौजिया, का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया के क्षेत्र में मामूर होकर महेशरा पुल मछली मंडी के पास वाहनों की वाहन/संदिग्ध की चेंकिग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस वालों को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया की हमराही कर्मचारियों की मदद से कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया, नाम पता पूछा गया तो अपना नाम छोटू चौहान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ चौहान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर उम्र 22 वर्ष बताया । जिसके पास से थाना स्थानीय स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/22 धारा 379 भादवि से संबंधित अपाची आर0टी0आर0 मोटरसाइकिल नं0 UP53-BM-7829 बरामद हुआ, अभियुक्त को समय करीब 01.05 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
अपराध विवरण/अभियुक्तगण से पूछताछ —
अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा एच0पी0 पेट्रोल पम्प के सामने स्थित देशी शराब की भट्टी एक अदद अपाची आर0टी0आर0 मोटरसाइकिल नं0 UP53-BM-7829 चोरी किया गया था ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1- उ0नि0 सुशील प्रसाद, चौकी प्रभारी बरगदवाँ, थाना चिलुआताल गोरखपुर
2- उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3- का0 अंकित कन्नौजिया, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4- का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
