ब्रेकिंग न्यूज़
लापता किशोर की लाश गांव के बाहर कुए में मिली
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर।चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत 2 अगस्त को लापता हुए 12 वर्षीय राजन पुत्र राम जीत सिंह निवासी मीरपुर कि लाश गांव के बाहर कुएं में दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने स्थानीय चौकी मजनू व वरिष्ठ अधिकारियों को दे दिया है। लाश मिले हुए स्थान पर पुलिस पहुंचकर लाश को निकालने का प्रयास कर रही।
जिस कुएं में बच्चा मिला है। उस कुऐ के आसपास अत्यधिक झाड़ियां हैं।कुएं के आस पास कोई व्यक्ति आता जाता नहीं है। कुएं के बगल में पंपिंग सेट का बोर हुआ है ।बच्चा वहां कैसे पहुंचा कोई मार कर बच्चे को कुएं में डाल दिया। यह जांच का विषय है।
