Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना गीडा पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में पंजीकृत मुकदमे मे फरार चल रहे 02 अभियुक्तों(गुप्ता ब्रदर्स) पर DIG गोरखपुर द्वारा 50 हजार रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया

 थाना गीडा पर नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में पंजीकृत मुकदमे मे फरार चल रहे 02 अभियुक्तों(गुप्ता ब्रदर्स) पर DIG गोरखपुर द्वारा 50 हजार रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


दिनांक 06.08.2022 को श्री नरेश मोहन दीपक सहायक आयुक्त बस्ती मण्डल के निर्देश के क्रम में औषधि निरीक्षक श्री जयसिंह द्वारा प्रस्तुत तहरीर व फर्द बरामदगी के आधार पर जिसमें अभियुक्तगण आशीष गुप्ता व अमित गुप्ता पुत्रगण ओमप्रकाश गुप्ता निवासीगण मेडिकल एजेन्सी भलोटिया मार्केट गोरखपुर हा0मु0 दाउदपुर कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर द्वारा गीडा स्थित गोदाम में अवैध रूप से स्वापक एवं मनप्रभावी औषधियों का काफी मात्रा में भण्डारण किया गया है । सहायक आयुक्त श्री नरेश मोहन दीपक के निर्देशन में की गयी कार्यवाही में अभियुक्तगणों के गोदाम पर खड़े वाहन संख्या WB11F1258 ट्रक में लोडेड 25 गत्तो के कार्टून में प्रत्येक गत्ते में 100  बोतल की संख्या में ABBOT HEALTHCARE PVT. LTD. द्वारा निर्मित कोडीन नामक स्वापक तत्व व फैन्सीडिल नामक कफ सिरफ की 100 बोतले व अभियुक्त के गोदाम से भारी मात्रा में स्वापक द्रव्य पाये गये औषधियो के सम्बन्ध में क्रय-विक्रय का कोई अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के फलस्वरूप औषधि विभाग के सहायक आयुक्त के द्वारा थाना गीडा जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 285/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 353 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना से प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है दस्तेयाब न होने के कारण अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा दिनाँक 17.08.2022 को 15000 रू व दिनाँक 26.08.2022 को 25000 रू का पुरस्कार घोषित किया गय़ा, किन्तु अभियुक्तगण बादस्तूर फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा दिनाँक 01.09.2022 को 50000 रू का पुरस्कार घोषित किया गया है । 


पुरस्कार घोषित अभियुक्तों का नाम पता –

1-आशीष गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी मेडिकल एजेन्सी भलोटिया मार्केट गोरखपुर हा0मु0 दाउदपुर कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।

2-अमित गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी मेडिकल एजेन्सी भलोटिया मार्केट गोरखपुर हा0मु0 दाउदपुर कालोनी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।


अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-285/2022 धारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट  व 353 भादवि थाना गीडा जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies