Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी के मोबाईल फोन के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 चोरी के मोबाईल फोन के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में हो रही चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था ।  जिसके क्रम में उ0नि0 रामजी गुप्ता मय हमराह कां0 नितेश कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 473/2022 धारा 380,457,411 भा0द0वि0  से सम्बन्धित अभियुक्त हरेन्द्र चौहान पुत्र लालचन्द चौहान निवासी ग्राम बेलवा सुदामा नवका टोला थाना हाजा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद OPPO A31 काले रंग का मोबाईल बरामद हुआ । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है! 


गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्म0 का नाम व नियुक्ती स्थान

1. व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना खोराबार गोरखपुर

2. उ0नि0 रामजी गुप्ता थाना खोराबार गोरखपुर

3. हे0कां0 लोकनाथ सिंह थाना खोराबार गोरखपुर

4. कां0 नितेश कुमार थाना खोराबार गोरखपुर

5. कां0 वीरेन्द्र भारद्वाज थाना खोराबार गोरखपुर

6. कां0 मुकेश कुमार यादव थाना खोराबार गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies