गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अपराधियों की सम्पत्ति कुर्क
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व मे, जनपद में अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झंगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/21 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्तगण 1. विशाल चौहान पुत्र खूबलाल निवासी जंगल रसूलपुर नं0-2 थाना झंगहा, गोरखपुर 2. सूरज गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासी लालापुर थाना झंगहा, गोरखपुर 3. मुकुल यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी रामपुरा थाना झंगहा, गोरखपुर की सम्पत्ति जब्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा द्वारा रिपोर्ट जिलाधिकारी गोरखपुर महोदय को प्रेषित की गयी थी । श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर के द्वारा अभियुक्तगण 1. विशाल चौहान 2. सूरज गौड़ 3. मुकुल यादव उपरोक्त की संपत्ति को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत दिनांक 10.08.2022 को कुर्क किये जाने हेतु आदेशित किया गया था तथा कुर्कशुदा सम्पत्ति को तहसीलदार चौरी चौरा को कब्जे मे लेने के लिए आदेश पारित किया गया था । उक्त आदेश के पश्चात तत्कालीन तहसीलदार चौरी चौरा द्वारा अभियुक्तगणों के मकान व मकान के अन्दर मौजूद समस्त घरेलू सामान व जानवरो का कमरा तथा 02 अदद मोटर साईकिल क्रमशः रजिस्ट्रेशन नं0 UP52Z5012 हीरो होण्डा व मोटर साईकिल पल्सर नं0 UP53DL9069 को आज दिनांक 31.08.2022 को कब्जे में लेकर जप्त किया गया । आज दिनांक 31.08.2022 को तहसीलदार चौरी चौरा श्रीमती नीलम तिवारी द्वारा व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा उमेश कुमार वाजपेयी मय पुलिस बल की उपस्थिति मे 1. विशाल चौहान 2. सूरज गौड़ 3. मुकुल यादव उपरोक्त की मोटर साईकिल व सील किये गये मकान की चाबीयों को कब्जे मे लेकर जब्त किया गया है । उक्त वाहन व चाबी को थाना झंगहा पर तहसीलदार चौरी चौरा द्वारा लाकर दाखिल किया गया है । दाखिल किए गए वाहनों व सीज किये गये मकान की अनुमानित कीमत लगभग ₹42 लाख रुपए से अधिक की है । गैग लीडर विशाल यादव उपरोक्त आदि के विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है । जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के पश्चात इसकी संपत्ति को 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है ।
गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगणो का नाम पता-
1. विशाल चौहान पुत्र खूबलाल निवासी जंगल रसूलपुर नं0-2 थाना झंगहा, गोरखपुर
2. सूरज गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासी लालापुर थाना झंगहा, गोरखपुर
3. मुकुल यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी रामपुरा थाना झंगहा, गोरखपुर
संबंधित अभियोग-
मु0अ0सं0 422/21 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना झंगहा, गोरखपुर
जब्त की गयी सम्पत्ति-
1. मकान सील अभियुक्त सूरज गौड़
2. मोटर साईकिल हीरो होण्डा नं0 UP52Z5012 अभियुक्त सूरज गौड़
3. मोटर साईकिल पल्सर नं0 UP53DL9069 अभियुक्त सूरज गौड़
4. जानवर का कमरा अभियुक्त सूरज गौड़
5. जानवर का कमरा अभियुक्त मुकुल यादव
सम्पत्ति जब्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण-
1. श्रीमती नीलम तिवारी तहसीलदार चौरी चौरा, गोरखपुर
2. प्र0नि0 श्री उमेश कुमार वाजपेयी थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
3. व0उ0नि0 श्री दिनेश बहादुर सिंह थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
4. उ0नि0 श्री रमेश चन्द चौधरी थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
5. का0 अजय कुमार सिंह थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
6. का0 गोविन्दा गौड़ थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
