Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पाँच दिवसीय बुद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का किया जा रहा आयोजन, महापुरुषों की प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां ,

 पाँच दिवसीय बुद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का  किया जा रहा आयोजन,महापुरुषों की प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियां ,





हम भारती न्यूज संजीव कुमार सीतापुर।


  रामकोट सीतापुर रामकोट कस्बे में धम्म देशना एवं जन जागरूकता समारोह एवं सम्राट अशोक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कवि आर 0एल0 बौद्ध के द्वारा 5 दिवसीय बुद्ध धम्म  ज्ञान चर्चा का आयोजन  चल रहा है, आयोजन के चौथे दिन जाने माने राष्ट्रीय कवि ने दर्शकों को बुद्ध भगवान, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, रमाबाई,सहित अन्य महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत की गई, धम्म परिचारिका संघमित्रा बौद्ध अपने मुखारविंद से भगवान बुद्ध व  भीमराव अंबेडकर के चरित्र पर प्रकाश डालते बताया, हिंसा,चोरी, झूठ ,शराब ,जुआ,ऐसे गलत कर्मों से दूर रहकर व शिक्षा ग्रहण कर मनुष्य अपने समाज को नई दिशा और दशा देकर आसमान की ऊंचाइयों को छू सकता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो तभी समाज का कल्याण हो सकता है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर विश्व में विख्यात हो गए, कई  बार भारत रत्न से सम्मानित किए गए,बाबा साहब ने  बौद्ध धर्म को अपनाया बौद्ध के बताये मार्ग पर चलने की बात कही। बौद्ध धर्म को सम्राट अशोक ने अपनाया था। उनका नाम बड़े आदर सम्मान के साथ लिया जाता है। धम्म प्रचारिका संघ मित्रा बौद्ध ने झांकी के माध्यम से दिखाते हुए,कहा संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू छावनी मे 14 अप्रैल 1891 मे हुआ था। माता भीमाँ माई व पिता रामजी राव को खुशी का ठिकाना नहीं रहा।   डॉ भीम राव अंबेडकर, रामजी राव, भीमाँ बाई, बुद्ध आदि महापुरषों की झांकी देखकर बाबा साहब के मानने वाले अनुयायियों के आँखों में आँसू झलक आए, लोग भाव विभोर हो गए। सभी को अपने महापुरुषों के किये गए संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। उनके बताएं हुए रास्ते पर चलना चाहिए। बौद्ध धम्म कथा के आयोजक राहुल गौतम,ने पत्रकारों को व कमेटी के सदस्यों पुलिस की टीम को माल्यार्पण व बैज लगा कर सम्मानित किया, अध्यक्ष राम औतार सेठ ने बौद्ध कथा वाचक आर 0एल0 बौद्ध, कथा वाचिका संघ मित्रा बौद्ध व पूरी टीम को सम्मानित किया । बौद्ध कथा मे कमेटी के सलाहकार सुरेंद्र गौतम, डाॅ शिव कुमार भारती , डाॅ जग जीवन ,भारती,भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष /पत्रकार सन्तोष कुमार राव,सर्वेश कुमार गौतम, अरुण कुमार, मोती लाल,पत्रकारअखिलेश गौतम,सुभाष सिंह उद्रेरेश कुमार गौतम,सुरज गौतम, गोल्डी गौतम, ललन गौतम, शेखर गौतम ,विष्णु गौतम, रोहित गौतम,अंकुल गौतम, निखिल गौतम,सहित बौद्ध कथा की पूरी टीम व रामकोट पत्रकार संघ के पदाधिकारी गण ,एंव  आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सूरज चौधरी,भीम आर्मी, सुनील कुमार राठौर, एडवोकेट किसान यूनियन तोमर जिला अध्यक्ष/ एडवोकेट अरूण कुमार राज ,पंकज सिंह चौधरी, डॉ  सुरेंद्र गौतम,एडवोकेट बी एल सिंह, विजय चौधरी, गुरु सत्य बुद्ध, जितेंद्र कुमार, सहित कई सैकड़ा श्रोता व गण मान्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies