दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 100/22 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रविन्द्र नाथ दूबे पुत्र मारकण्डेय दूबे निवासी भिटी दुबे थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी -
1. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौतम थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
2. उ0नि0 निलेश कुमार राय थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
3. का0 कृष्णपाल थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर
4. का0 अशोक निषाद थाना बड़हलगंज, जनपद-गोरखपुर ।