अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में अपराध रोकने व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में थाना पीपीगंज की पुलिस द्वारा अभि0 दयाशंकर पुत्र दुखी प्रसाद निवासी वार्ड नं01 थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना पीपीगंज पर मु0अ0सं0 322/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0 अभिनव मिश्रा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ।
2- का0 राजू यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ।
3- का0 विकास यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ।
