दीपावली पर धर्मेंद्र सिंह पालीवाल ने किया लोगों में मिष्ठान वितरण
नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के राघोपुर में किया गया उपहार वितरित
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री व चौरीचौरा मंडल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पालीवाल एवं गणेश वर्मा व अनीता वर्मा ने नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के विस्तारित क्षेत्र राघोपुर रामनगर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर लोगों से मिलकर बधाई दी एवं उपहार स्वरूप मिष्ठान व अन्य उपहार देकर लोगों का कुशल कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने लोगों के बीच कहा कि समाज के बीच जाकर सेवा करने का अवसर मिला है उसे करने से हमें तसल्ली मिलती है। श्री सिंह के साथ गणेश वर्मा अनीता वर्मा ने लोगों को भरोसा दिया कि किसी भी पर्व पर अगर हम लोगों की जरूरत पड़ती है तो हमें निसंकोच याद किया जाए हम लोग हमेशा उपलब्ध मिलेंगे। इस अवसर पर चौरीचौरा मंडल महामंत्री गणेश वर्मा प्रभारी राकेश निषाद अनीता वर्मा सतीराम निषाद भगवानदास सागर वर्मा बिंद्रावती देवी गायत्री इंद्रावती देवी एवं बहुत से नगरवासी मौजूद रहे।
