Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बाबा साहब आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर निकाली यात्रा फिरोजाबाद

 फिरोजाबाद। बाबासाहेब आम्बेडकर के 67 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बौद्ध उपासक संघ के तत्वावधान में प्रज्ञा ज्योति बुद्ध विहार मौहल्ला पुरुषोत्तम देव नगर से श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई।

यात्रा भीम नगर, हिमायूपुर, आशा आईटीआई, रहना, टापा कला, मोहल्ला खेड़ा, नगला करन सिंह, गायकवाड नगर, चिंताहरण पाठशाला, नगला मिर्जा बडा, भीकनपुर, रैपुरा, शेखूपुर, सांथी, नगला नत्थे, रविदास नगर, प्रताप नगर, उत्तम नगर, सैलई पानी की टंकी, सैलई रोड, सिद्धार्थ बुद्धविहार, पंचायत घर, अंबेडकर पार्क, नारायन नगर, भीम वाटिका प्रेम नगर, ग्राम बासठ, संत नगर, रसूलपुर स्थित बाबा साहब डा. अंबेडकर पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। बाबा साहब के अनुयाईयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान गजेन्द्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, बौद्ध उपासक संघ नायक रामवीर सिंह बौद्ध, तार बाबू, वेद प्रकाश गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, महेश चंद्र बौद्ध, डा. बृजेश के लाल, मुरारी सिंह पेशकार, मुन्ना लाल चैधरी, प्रमोद सिंघानिया, शिवम कुमार, गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, किताब सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि पर अनुसूचित जनजाति और छात्र मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सुमन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies