Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शीत लहर के दृष्टिगत शासन की मंशा अनुरूप जनपद में किए जा रहे हैं कंबल वितरण...... जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


शीत लहर के दृष्टिगत शासन की मंशा अनुरूप जनपद में किए जा रहे हैं कंबल वितरण...... जिलाधिकारी*




शीत लहर के दृष्टिगत रैन बसेरों का प्रशासन द्वारा किया जा रहा है औचक निरीक्षण..... जिलाधिकारी



संभल (बहजोई) 23 दिसंबर 2022


         आज विकासखंड पवांसा के निकट खुले मैदान में जिला आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग द्वारा शीत लहर से बचाव एवं राहत हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गरीब, असहाय, निराश्रित एवं अत्यंत गरीब लोगों को कंबल वितरित किए।

       जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शीत लहर के दृष्टिगत जनपद के किसी भी गरीब परिवार को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।   

    उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर से भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग मैदान में उपस्थित हैं उनको राहत के रूप में कंबल वितरित किए जाएंगे साथ ही साथ उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध लोगों से वृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी ली की मिल रही है या नहीं और जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है उनको वृद्धा पेंशन के द्वारा लाभान्वित कराया जाए।

        इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि 600 लोग यहां उपस्थित हैं जो कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हैं राहत कार्यालय से दिशा निर्देश के क्रम में एवं उसके आधार पर कंबलों को क्रय किया गया है। तथा उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं एवं गैर सरकारी संगठनों के द्वारा भी कंबलों को दान के रुप में दिया गया है उन्हीं का वितरण सभी तहसीलों में ऐसे  लोग जो निराश्रित या अत्यंत गरीब हैं तथा जिनके पास सर्दी से बचने के लिए कोई पर्याप्त संसाधन नहीं है उनको यह कंबल वितरित किए जा रहे हैं। 

         जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नगर निकायों में पर्याप्त अलाव जलाए जा रहे हैं एवं रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था है और उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार सर्दियों को संज्ञान में लेते हुए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा रहा है।

     इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार संभल मनोज कुमार, समस्त संबंधित लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies