कूटरचना, प्रतिरुपण द्वारा छल, धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 जय प्रकाश त्रिपाठी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2021 व मु0अ0सं0 31/2021 धारा 419,420,467,468,471,120बी से सम्बंधित वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार चौहान पुत्र जयकरन चौहान निवासी रामपुरवा थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1 - उ0नि0 जय प्रकाश त्रिपाठी थाना खजनी
2 - उ0नि0 देव प्रकाश यादव थाना खजनी
3 - कां0 कमल शुक्ला थाना खजनी
4 - कां0 सुरेश यादव थाना खजनी