Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट के मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 लूट के मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक श्री जयन्त कुमार सिंह थाना चौरी चौरा गोरखपुर के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 रमेश चन्द्र चौधरी मय हमराह के द्वारा थाना चौरीचौरा गोरखपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2023 धारा 392/216ए भादवि0 से सम्बंधित वांछित चल रहे अभियुक्त निरंजन पुत्र स्व0 बुद्धिराम निवासी जोधपुर नौका टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से कब्जे से लूट एक अदद मोबाईल फोन वीवो V9 व घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल UP53DJ8363 बरामद किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम – 

1. उ0नि0 रमेश चन्द्र चौधरी थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

2. हे0का0 प्रवीण कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

3. का0 रामचन्द्र यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies