मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए मांगा एक लाख रुपए वापस मांगने पर जान से मारने का दिया धमकी कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर। कैंट थाना अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 343/ 2022 धारा 147 504 506 427 307 34 भादवी से वादी गोलू सहानी पुत्र महेंद्र सहानी निवासी बिशन पुरवा थाना कैंट अपना नाम निकलवाने के लिए मोहम्मद नईम चौधरी पुत्र मोहम्मद मुन्नसरीन चौधरी निवासी मस्जिद के पास रानीडीहा थाना कैंट को मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए एक लाख रुपए ले लिया था वादी गोलू जेल चला गया जेल से आने के बाद गोलू अपना पैसा मांगने लगा मो नईम चौधरी ने गाली गलौज देकर दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा वादी द्वारा कैंट थाने पर तहरीर दिया गया जहां 202/2023 धारा 420 406 504 506 भादवी मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को छात्रसंघ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस के नाम पर रुपए मांगने वाले हर शख्स के खिलाफ इसी तरह की जाएगी कार्रवाई।
