Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रसोई गैस के दाम में लगी आग, घर-घर जेब पर महंगाई की मार

 रसोई गैस के दाम में लगी आग, घर-घर जेब पर महंगाई की मार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। केंद्र सरकार महंगाई दर कम करने का दावा कर रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। पेट्रोल-डीजल, गैस, खाद्य वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य वस्तुओं के फुटकर और थोक कारोबारी लगातार महंगाई का तड़का लग रहे हैं। महंगाई के कारण आम आदमी का बजट  बिगाड़ दिया है आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹50 और कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹350 बढ़ाकर सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ कर रख दी है रसोई गैस के दाम बड़ने से आमजन को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

पिछले एक साल में रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है  आज सरकार ने घरेलू गैस के दाम 50 रुपए बड़ा दिए हैं गोरखपुर में 1165 का हो गया  कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए  बड़ा दिए हैं अब 2119.5 में मिलेगा यू कहे कि रसोई गैस के दाम में आग लगी हुई है। घर-घर लोगों के जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है। आटा, तेल, दाल पहले से इतने महंगे हो गए कि लोगों की थाल से दाल गायब हो गए हैं। सब्जी के सहारे भोजन के निवाले किसी तरह गटक रहे। महंगाई के कारण होटल वाले भी साधारण थाली, दाल, भात, सब्जी, भुजिया व पापर रेट बड़ा दिए हैं । इसके कारण होटलों में खाना खाना आम आदमी के लिए नामुश्किल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies