Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बुधवार को सकुशल होली संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस के जवानों ने खेली थानों पर होली

 बुधवार को सकुशल होली संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस के जवानों ने खेली थानों पर होली




हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। जनपद में हर्षोल्लास के साथ पुलिस जवानों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकुशल होली त्यौहार को संपन्न कराने में  कोई कोर कसर नहीं छोड़ा आज बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त थानो कैंट कोतवाली तिवारीपुर गोरखनाथ राजघाट शाहपुर रामगढ़ ताल चिलुआताल पिपराइच पीपीगंज कैंपियरगंज चौरी चौरा बड़हलगंज खजनी उरुवा बेलधाट गोला हरपुर बुदहट सहजनवा गीडा  झगहा सहित समस्त थानों में पुलिस जवानों ने रंगो के महापर्व होली को बड़े ही धूमधाम से मनाया।

रंगों के महापर्व होली और धूलंडी का त्यौहार गोरखपुर जिले में बड़े ही धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न कराने  के बाद गुरुवार को पुलिस के जवानों ने होली का त्यौहार  थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर होली का जश्न मनाया।

मस्ती में डूबे दिखे पुलिस जवान  इन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस दौरान संगीत की धुन पर ये लोग खूब नाचे विभिन्न थानों के जवानों ने होली का आनंद लिये। दोपहर बाद तक थानों के आसपास पुलिसकर्मी होली खेलते दिखे।  

बुधवार को जहां पूरे शहर के लोग रंग गुलाल खेलने में व्यस्त थे वहीं पुलिस के जवान इस दौरान व्यवस्था बना रहे थे। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। इन लोगों ने हुड़दंग मचाने वालों को कंट्रोल किया। वहीं गुरुवार का दिन इन लोगों ने होली के नाम रखा कैंट कोतवाली रामगढ़ ताल चिलुआताल गोरखनाथ शाहपुर पीपीगंज पिपराइच गीडा  सहित जनपद के समस्त थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर अपने में होली खेली। पूरा दिन लोग रंग गुलाल उड़ाते रहे। ढोल की थाप पर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली मनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies