अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 अम्बरीश बहादुर मय हमराह अभियुक्त कुन्दन गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम भैरोगंज थाना भैरोगंज जनपद पश्चिम चंपारण बिहार को 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलुआताल गोरखपुर पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. जयन्त कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल गोरखपुर
2. उ0नि0 अम्बरीश बहादुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 निखिल कुमार वर्मा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. का0 शिशिर कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
