थाना ए.एच.टी. जनपद गोरखपुर
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना ए.एच.टी. व हमराह टीम द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड थाना क्षेत्र कैंट गोरखपुर से एक नाबालिग बालिका को भिक्षा मंगाते हुए लावारिस अवस्था में रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू किए गए बालिका को AHT टीम द्वारा उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षार्थ मेरी पहली पुस्तक देकर चाइल्ड लाइन गोरखपुर में समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु दाखिल किया जा रहा है। उक्त बालिका के परिजनों का पता लगाकर उसके परिजन को सूचित करते हुए नियमानुसार CWC के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
रेस्क्यू करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1 प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर चौबे थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
2 उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
3 हेड का0 अमिताभ बच्चन थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
4 म0का0 प्रियंका पांडेय थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जनपद गोरखपुर
