हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.04.2023 को AES/JE के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
उक्त बीमारी के सफलतापूर्वक ईलाज हेतु की जा रही तैयारियों एवम् इसके बचाव हेतु आमजनों के बीच प्रचार-प्रसार के संबंध में शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका के पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार हेतु प्रभावित क्षेत्रों में प्रभात फेरी के साथ माइकिंग करवाने का निर्देश दिया गया। जानकारी ही बचाव है इसके तहत खिलाओ, जगाओ और अस्पताल पहुंचाओ स्लोगन का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया।
