महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर प्रार्थिनी सपना यादव और श्री सूर्य प्रताप यादव के प्रकरण पर लागातार सतत् काउंसलिंग कर इनके बीच जो भी मनमुटाव हुआ था जिसमे पति व पत्नी को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया है। ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दुसरे के साथ रहने को राजी हो गये । पति पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे। इस प्रकरण को पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे काउंसलर प्रिया कुमारी,परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ,हेड कांस्टेबल अनीता पांडे, आरक्षी अनिता यादव आदि के द्वारा सफल प्रयास कर इस मामले को देखा गया। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
