Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्र से संबंधित स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


संभल (बहजोई) 26 मई 2023*


      आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्र से संबंधित स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।


      बैठक में बाढ़ क्षेत्र में आने वाले ग्रामों को लेकर चर्चा की गई जिसमें जिलाधिकारी ने डूब क्षेत्र के ग्रामों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं पूर्व में आई बाढ़ के विषय में जानकारी भी प्राप्त की  

      जिसमें जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र के डूब क्षेत्र वाले ग्रामों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की एवं उनकी शरणालय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शरणालय का प्रत्येक दिशा में निरीक्षण किया जाए एवं शरणालय के क्षमता को भी देखा जाए और उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं के शरणालय को भी अलग से चिन्हित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत 15 दिवस के लिए 15000 व्यक्तियों के लिए खाने की क्षमता एवं रेट लिस्ट का एस्टीमेट तैयार करें एवं एस्टीमेट के आधार पर टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू किया जाए।

    बाढ़ खंड बदायूं एक्स ई एन  ने बताया कि जनपद में तीन बाढ़ खंड है जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बेमौसम बरसात एवं बाढ़ के दृष्टिगत सभी तटों को चेक करते हुए 15 जून तक मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।

    जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं जाकर तट बंधओं को चेक करें।

   बाढ़ के दृष्टिगत डिप्टी कलेक्टर राजपाल सिंह को निर्देशित करते हुए कहा बाढ़ शरणालय की दवाई की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। कलेक्टर कुमार मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु शरणालय में चारा की व्यवस्था को देखेंगे।

   इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर संदीप वर्मा, डिप्टी कलेक्टर राजपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा, एक्स ई एन बाढ़ खंड बदायूं ,जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies