प्रैस विज्ञप्ति
आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर जताया शोक
पंचकूला / चंडीगढ़: 18 मई: आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं अम्बाला के लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा शोक जताया है। पार्टी सुप्रिमो मनोज दहिया ने कहा कि कटारिया जी एक सुलझे हुए राजनेता थे, वे भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और तीन बार अम्बाला से लोकसभा सांसद रहे और उनके द्वारा किये गए कार्यो को सदैव याद किया जाता रहेगा।