शातिर लूटेरा लूट के माल व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, उ0नि0 शम्भू प्रसाद साहनी चौकी प्रभारी असुरन उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक द्वारा मय शाहपुर टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 199/23 धारा 392 भादवि से संबंधित अभियुक्त परवेज अन्सारी पुत्र अलाउद्दीन अन्सारी निवासी आवास विकास कालोनी छोटी मस्जिद के पास थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 326/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम -
1. व0उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 शम्भू प्रसाद साहनी चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर गोरखपुर
3. उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर गोरखपुर
4. हे0का0 राम विलाश सिंह यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5. का0 आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर