कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद CBI के डायरेक्टर बनाए गए
दो साल रहेंगे; 25 मई को मौजूदा डायरेक्टर का कार्यकाल खत्म होगा
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
नई दिल्ली
कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।
