Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 अभियुक्ता गिरफ्तार, 02 अदद पीली धातु की चेन बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 अभियुक्ता गिरफ्तार, 02 अदद पीली धातु की चेन बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष  चन्द्रभान सिंह थाना बांसगांव के नेतृत्व में उ0नि0 नन्दलाल यादव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 498/2023 धारा 379,411 भादवि से सम्बंधित 03 अभियुक्तागण 1. अर्पिता कुमारी पत्नी विकाश राम निवासी चवरियां थाना गगहा जनपद गोरखपुर 2. संगीता पत्नी कमलेश निवासी चवरियां थाना गगहा जनपद गोरखपुर 3. रीना पत्नी अरविन्द निवासी चवरियां थाना गगहा जनपद गोरखपुर चोरी की दो अदद पीली धातु की चेन के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि वसौली शिव मन्दिर पर जल चढाने के दौरान भीड़-भाड़ मे श्रध्दालु महिला से चेन चोरी करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 498/2023 धारा 379 भादवि से सम्बंधित।


गिरफ्तारी में शामिल टीम-


1. उ0नि0 नन्दलाल यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर

2. का0 संदीप यादव थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर 

3. का0 अशोक कुमार गौड़ थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 

4. म0का0 सोनम यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 

5. म0का0 खुश्बू पटेल थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies