मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरीगंज मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2023 धारा 147,323,504,506,308 भादवि में वांछित अभियुक्त रामकिशुन पुत्र स्व0 कतवारू निवासी ग्राम पिपरी थाना सिकरीगंज गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 प्रदीप सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. का0 राहुल यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4. का0 राकेश यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
