Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस टीम ने बैंड बाजे की धुन बजाकर लोगों में जगाई देश प्रेम की भावना

 पुलिस टीम ने बैंड बाजे की धुन बजाकर लोगों में जगाई देश प्रेम की भावना



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा में  पुलिस टीम ने- मेरी माटी। मेरा देश।। के तत्वावधान में बैंड बाजे की धुन बजाकर  लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत की । कार्यक्रम की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी घघसरा अवधेश पाण्डेय ने किया। 

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे व चौकी प्रभारी अवधेश पाण्डेय ने कहा कि- देश प्रेम की भावना हमें अपने शास्त्रों से मिली है। युग पुरुष भारत की आत्मा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के वाक्य हैं-जननी जन्मभूमिश्च। स्वर्गादपि गरीयसी।। देश है, तो हम हैं।  स्वतंत्रता से बड़ा कोई सुख नहीं है। भारत माता कि आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले- इसी नगर पंचायत घघसरा के रहने वाले वीर सेनानी जेठू व बाबू जयराज सिंह जी थे। उक्त अवसर पर राज जनक मौर्य, हरिकेश, गुड्डू, गणेश, ध्रुव नारायण शुक्ला, शिवप्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह, राजेश गुप्ता, सर्वेश दुबे समेत कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies