चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज नेतृत्व में उ0नि0 मधुरेश त्रिवेदी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 592/2023धारा 379,411 भादसं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अरविन्द राम त्रिपाठी उर्फ छ्न्नू पुत्र हरिश राम त्रिपाठी निवासी ग्राम राखुखोर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को चोरी की 01 अददद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 मधुरेश त्रिवेदी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. उनि0 रावेन्द्र पाल थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. का0 इन्द्रजीत यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. का0 अक्षय सिंह यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
