Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बिहारी दुर्गा के संस्थापक निशांत सिंह ने राखी में बहनों को दिया एक अनूठा उपहार।

हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


बिहारी दुर्गा के संस्थापक निशांत सिंह ने राखी में बहनों को दिया एक अनूठा उपहार।



आज एक अनूठे अन्दाज़ में महेंद्र हाई स्कूल,इस्माइलचक ,सोनपुर की बच्चियों के साथ बिहार के एक छोटे से गाँव में निशांत सिंह ने राखी का उत्सव मनाया।राखी में भाई प्रण लेते हैं कि वो अपनी बहन की सुरक्षा करेंगे।बहन की सुरक्षा के लिए और उनमे आत्मविश्वास पैदा करने के लिए निशांत सिंह ने जो कदम उठाया है वो अत्यंत ही सराहनीय है।उन्होंने बच्चियों को सेल्फ़ डिफ़ेन्स की कार्यशाला करायी और उन्हें प्रेरित किया कि वो डर कर नहीं जिए।उनमे एक नए आत्मविश्वास का संचार किया और प्रेरणा दी कि वो अपने जीवन की हीरो ख़ुद बने ।बिहार के पुलिसकर्मियों ने भी उनसे राखी बँधवायी और यह आश्वस्त किया कि किसी भी आपराधिक तत्व से डरने की ज़रूरत नहीं और वो हर कदम पर बिहार की महिलाओं के साथ है ।इस तरह का police का प्रयास बहुत ही सराहनीय है और एक नए युग का आग़ाज़ है जो महिलाओं को स्वच्छंद और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती है। इसी तरह का मुहिम अगर हर भाई अपने अपने गाँव में चलाने की कोशिश करें तो बहनों को कभी सर झुका कर नहीं चलना पड़ेगा।निशांत सिंह ने महिलाओं में साहस पैदा करने के लिए श्री गौरव मंगला,SP सारण का धन्यवाद किया और प्रिन्सिपल श्री दीपन ठाकुर जी को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने बदलाव के लिए अपना समर्थन दिया.मौक़े पर श्री…..ओम  प्रकाश सिंह थाना प्रभारी ,सोनपुर ने महिलाओं से राखी बँधवायीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies