Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दशहरा / श्री दुर्गा पूजा त्यौहार के मुख्य पर्व पर दिनांक 21/22/ 23.10.2023 को समय 17.00 बजे से प्रातः 02.00 बजे तक महानगर क्षेत्र में समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये वाहनो का डायवर्जन /प्रतिबन्ध निम्न प्रकार प्रस्तावित किया गया है

 दशहरा / श्री दुर्गा पूजा त्यौहार के मुख्य पर्व पर दिनांक 21/22/ 23.10.2023 को समय 17.00 बजे से प्रातः 02.00 बजे तक महानगर क्षेत्र में समुचित यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये वाहनो का डायवर्जन /प्रतिबन्ध निम्न प्रकार प्रस्तावित किया गया है



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर


1. अमर उजाला तिराहा से नौसढ़ तिराहा तक भारी माल वाहक वाहन का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन देवरिया बाईपास हरबर्ट बंधा से लालडिग्गी, तिवारीपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगे ।


2. सहजनवा से नौसढ़ की तरफ आने वाले समस्त भारी माल वाहक वाहन जो जनपद महराजगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले हैं उन्हें कालेसर से जंगल कौड़िया/ बाघागाड़ा फोरलेन सोनबरसा, पिपराइच होकर अपने गन्तव्य को जायेगें एंव उसी रास्ते से वापस आयेगे।


3. वाराणसी बड़हलगंज की तरफ से आने वाले समस्त भारी माल वाहक वाहन जो जनपद महराजगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले है उन्हे बाघागाड़ा फोरलेन से ही बाईपास होकर कालेसर जंगल कौड़िया जगदीशपुर कोनी, सोनबरसा पिपराइच होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें एंव उसी रास्ते से वापस आयेगें ।


4. देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन (ऑयल टैंकर, गैस टैंकर एवं अन्य कार्मिशियल वाहन) खोराबार बाईपास से डायवर्ट किये जायेगें। यह वाहन खोराबार बाईपास से सिक्टौर, हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से अमर उजाला तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगें।


5. पैडलेगंज व मोहद्दीपुर की तरफ से शहर क्षेत्र में आने वाले वाहनों को भीड़ बढ़ने पर आवश्यकतानुसार अमर उजाला तिराहा, चिड़ियाघर होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगें ।


6. टीपी नगर चैराहे से बेतियाहाता की ओर आने वाले वाहनों को भीड़ बढ़ने पर पैडलेगंज की तरफ डायवर्जन किया जायेगा ।


7. बरगदवां की ओर से आने वाले भारी वाहनों को स्पोर्ट कालेज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा एवं हल्के वाहनों को आवश्यकता के अनुसार चिलुआताल / स्पोर्ट कालेज से खजान्ची की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।


8. धर्मशाला एवं काली मंदिर की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को आवश्यकतानुसार यातायात कार्यालय तिराहे से कार्मल रोड तिराहा, रेलवे रोडवेज तिराहा से सी0एस0 रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।


9.सी0एस0 चैराहे की तरफ आने वाले हल्के वाहनों को रेलवे स्टेशन की तरफ भीड-भाड़ होने पर कार्मल स्कूल रोड की ओर


आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।


10.रेलवे अण्डरपास व पैडलेगंज रोड से आने वाले दर्शनार्थियों के हल्के वाहनों को रोक कर रेलवे म्यूजियम रोड पर पार्किंग कराया


जाएगा।


11.हर्बट बंधा से लालडिग्गी/साहबगंज मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा और उन्हें टीपी नगर होते हुए अमर


उजाला बाईपास रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। 12.धर्मशाला चैराहा/गोयल गली तिराहा से कोई भी चार पहिया /तीन पहिया वाहन गंगेज/दुर्गाबाड़ी की ओर नही जायेगा। धर्मशाला


से दुर्गाबाड़ी चैराहा तक नो-व्हेक्लि जोन रहेगा। 13.सुरजकुण्ड ओवर ब्रिज से उतरने वाले वाहन तिवारीपुर होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगे तथा इसी प्रकार तिवारीपुर की तरफ


से आने वाले वाहन सुरजकुण्ड ओवरब्रिज होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगें। 14. कुशीनगर व देवरिया की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को भीड़ बढ़ने पर शहर में प्रवेश रोका जाएगा तथा कूड़ाघाट तिराहा से


खोराबार - देवरिया बाईपास रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा । 15. श्री गोरखनाथ मंदिर से (वाया धर्मशाला) यातायात तिराहा के तरफ एवं यातायात तिराहा से (वाया धर्मशाला) श्री गोरखनाथ


मंदिर की ओर आने-जाने वाले आटो, ई-रिक्शा व अन्य कार्मिशियल वाहन का मार्ग परिवर्तित रहेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies