Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बदला गया ट्रांसफार्मर लौट आई रोशनी, ग्रामीणों ने कहा शुक्रिया

 बदला गया ट्रांसफार्मर लौट आई रोशनी, ग्रामीणों ने कहा शुक्रिया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर भटहट सीएम सीटी के भटहट कतरारी विधुत उपकेंद्र से जुड़े सोहसा फीडर के पोखरभिन्डा में खराब हुए ट्रांसफार्मर को शुक्रवार दोपहर में बदल दिया गया। शाम होते ही ग्रामीणों के घरों में रोशनी लौट आई। विधुत आपूर्ति बहाल होने से खुश ग्रामीणों ने बिधुत विभाग को धन्यवाद दिया है। बताते चलें की बीते दिनों आई तेज आंधी बारिश से सोहसा फीडर से जुड़े पोखरभिन्डा की लाईट चली गई थी। तीन दिनों से ग्रामीण अंधेरों का सामना कर रहे थे। इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह ने विधुत उपकेंद्र पर दी थी। सूचना पाकर पोखरभिन्डा पहुंचे विधुत कर्मचारियों ने विधुत आपूर्ति बहाल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन विधुत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को एसडीओ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने पूरी उम्मीद से कहा कि आज ट्रांसफार्मर ठीक कराकर विधूत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।‌ और ट्रांसफार्मर बदलकर विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे ग्रामीणों के घरों में रोशनी लौट आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies