Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नगर आयुक्त एनजीटी का अनुपालन करते हुए कृत्रिम तालाबों का किया निरीक्षण

 नगर आयुक्त एनजीटी का अनुपालन करते हुए कृत्रिम तालाबों का किया निरीक्षण



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर आज नगर आयुक्त  गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा दशहरा पर्व पर मां दुर्गा के प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु राप्ती नदी के तट पर नगर निगम द्वारा बनवाए जा रहे कृत्रिम तालाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता  संजय चौहान, अधिशासी अभियंता  एन०डी० पांडेय, अवर अभियंता  अवनीश भारती एवम सम्बंधित ठेकेदार आदि उपस्थित थे। एनजीटी  के निर्देशों के क्रम में नदियों/तालाबों को प्रदूषण से बचाने हेतु नगर निगम द्वारा दशहरा पर्व पर मूर्तियों के विसर्जन हेतु राप्ती नदी के तट पर तीन कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त  द्वारा एकला बंधा से पोखरे तक संपर्क मार्ग को ठीक कराने, लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर पोखरे तक चेकरप्लेट रखवाने, श्रद्धालुओ की सुरक्षा हेतु तीनों पोखरों के किनारे, संपर्क मार्ग के दोनों तरफ एवम नदी की तरफ बैरिकेडिंग कराने, जगह जगह पोस्टर बैनर लगवाने, संपूर्ण क्षेत्र में लाइट की व्यव्स्था कराने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies