Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नकली शराब बेचने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

 नकली शराब बेचने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डाक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, आबकारी निरीक्षक अजीत सिंह यादव सेक्टर 1 गोरखपुर एवं थाना प्रभारी पिपराईच नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 राजकुमार मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता सीमा देवा पत्नी मुनीब निषाद निवासिनी जंगल तिनकोनिया न0-3 नर्सरी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को 37 अदद शीशी नकली शराब (बण्टी बबली का नकली स्टीकर लगा) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 933/2023 धारा 60 आब0 अधि0 व 419,420,467,471 भादवि  पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम –

1.आबकारी निरीक्षक अजीत सिंह यादव सेक्टर 1 गोरखपुर 

2.आबकारी सिपाहियान प्र0आ0सि0 पंकज पाण्डेय,

3.प्र0आ0सि0 प्रदीप कुमार 

4.आ0सि0 विकाश मिश्रा,

 5.आ0सि0 राघवेन्द्र वर्मा

 6.म0आ0सि0 सुनीता पटेल

7.उ0नि0 राजकुमार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर 

8 हे0 का0 मो0शाहिद खांन थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर 

9 हे0का0 प्रदीप सिंह थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies