नाबालिग के साथ दुष्कर्म का अपराध करने के आरोप में 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगांव के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-721/2023 धारा 323,376D भादवि व 5g/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. दीपक पुत्र दिनेश कुमार 2. उपेन्द्र कुमार पुत्र गणेश प्रसाद निवासीगण ग्राम बदरा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 दिनेश बहादुर सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. का0 चन्दन प्रसाद थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
4. का0 सुनील यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
5. का0 मोहित सिंह थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
6. का0 देवेश वर्मा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर