Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जालसाजी करने और अवैध तरीके से शराब का निष्कर्षण व व्यापार करने वाले गैंग के 03 अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

 जालसाजी करने और अवैध तरीके से शराब का निष्कर्षण व व्यापार करने वाले गैंग के 03 अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक पिपराईच द्वारा गैंग लीडर नीरज यादव पुत्र मोतीलाल निवासी पुरैना यादव टोला थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज व गैंग के 02 अन्य सदस्य (सहअभियुक्त) 1.तुफानी पुत्र जयराम निवासी अतरौलिया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 2.पुष्पा देवी पत्नी तुफानी निषाद निवासी अतरौलिया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर, जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर नीरज यादव स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 02 सदस्य के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गैंग बनाकर जालसाजी करने और अवैध तरीके से शराब का निष्कर्षण व व्यापार करने जैसे अपराध करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं जालसाजी करने और अवैध तरीके से शराब का निष्कर्षण व व्यापार करने जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर व गिरोह के 02 अन्य सदस्य के विरूद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एकट के तहत मु0अ0सं0 967/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0-1986 पंजीकृत किया गया ।


पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0  967/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर


अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास-

1. नीरज यादव पुत्र मोतीलाल निवासी पुरैना यादव टोला थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज (गैंग लीडर)

1.मु0अ0सं0 582/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 व 258/259/260/420/468/471 भादवि0 63/65 कापी राइट अधि0 थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर

2.मु0अ0सं0 40/2015 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 272/420 भादवि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज 

3.मु0अं0सं0 95/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज

4.मु0अ0सं0 276/2016 धारा 60(2) /63 आबकारी अधि0 , 78 ट्रेड मार्क अधि0 व 272/419 /420 भादवि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज 

5.मु0अ0सं0 347/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज

6.मु0अ0सं0 312/2016 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना गोला जनपद गोरखपुर

7.मु0अ0सं0 278/2017 धारा 325 भादवि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजंगज


2.तुफानी पुत्र जयराम निवासी अतरौलिया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर (सहअभियुक्त)

1.मु0अ0सं0 582/2023 धारा 258/259/260/420/468/471 भादवि0 व 63/65 कापी राइट अधि0 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर


3.पुष्पा देवी पत्नी तुफानी निषाद निवासी अतरौलिया थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास (सहअभियुक्ता)

1.मु0अ0सं0 582/2023 धारा 258/259/260/420/468/471 भादवि0 व 63/65 कापी राइट अधि0 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies