गरीब पटाखा व्यापारियों से वसूले गए 24 हजार
एसडीएम ने सरकारी चालान का शुल्क बताया 500₹
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर खजनी कस्बे में दीपावली के मौके पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा पटाखे और आतिशबाजी के सामानों की बिक्री के लिए बाजार की भीड़ से दूर कस्बे में स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर के कंपोजिट स्कूल में अलग व्यवस्था की गई।
दो दिन पटाखे की दुकानें लगा कर पटाखा बेचने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा निर्धारित सरकारी चालान का शुल्क 500/-₹ प्रति व्यापारी से लेने की व्यवस्था की गई थी। किंतु पटाखा बेचने वाले कुल 24 व्यापारियों से प्रति व्यापारी 1000/-₹ शुल्क लिया गया। इस प्रकार कुल 24 हजार से अधिक रूपए वसूल किए गए। इसके अलावां रात में प्रकाश व्यवस्था के लिए हर व्यापारी से 150/-₹ अतिरिक्त लिए गए।
पटाखा बेचने वाले व्यापारियों में छोटेलाल,अमन,विनोद,रवि,मनोज,अजय,पवन आदि ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के मौके पर पटाखे और आतिशबाजी की बिक्री होती है,जिसे बेच कर चार पैसे की आमदनी हो जाती है। पटाखा बेचने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। इस बार 1000/-₹ शुल्क लिया गया है।
इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार ने बताया कि पटाखों की बिक्री की अनुमति के लिए एक व्यापारी से 500/₹ का चालान शुल्क लिया गया है।
व्यापारियों ने बताया कि हमें कोई अनुमति पत्र या चालान की रसीद भी नहीं प्राप्त हुई है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामवृक्ष वर्मा ने बताया कि हमें भी जानकारी मिली है कि हर व्यापारी से 1000/-₹ शुल्क लिया गया है।