Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर




जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। 




इसके अंतर्गत श्री इंद्रजीत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चमन सराय स्थित शाहनवाज की मिठाई की दुकान से इमरती का नमूना जांच हेतु संग्रहित कर शेष मिठाई को नष्ट कर दिया गया। श्री कुलदीप तिवारी द्वारा जूनावई स्थित मुकेश यादव की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना एवं महेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ग्राम अशरफपुर स्थित जावेद पनीर भंडार से पनीर का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण द्वारा अन्य मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर शुद्धता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies