Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ऐसे पात्र लोग जो अभी तक लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए थे उनको विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित... जिलाधिकारीv

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जनपद में  आज से शुरू हुयी विकसित भारत संकल्प यात्रा


ऐसे पात्र लोग जो अभी तक लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए थे उनको  विकसित भारत  संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित... जिलाधिकारी




विकास खंड पवांसा के ग्राम किसौली से जनपद में हुआ  विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ


26 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी  विकसित  भारत संकल्प यात्रा


संभल (बहजोई) 23 नवंबर 2023


    आज विकासखंड पवांसा के ग्राम किसौली से विकसित भारत  संकल्प यात्रा का जनपद में शुभारंभ हुआ यह यात्रा जनपद में 26 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।आज इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र जन सामान्य जोकि योजनाओं के लाभ से अभी तक वंचित थे उनको लाभ प्रदान किया गया।

     कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, विधान परिषद सदस्य माननीय सतपाल सैनी, जिला अध्यक्ष भाजपा हरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पवांसा ने प्रतिभाग किया।एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। 

      जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से हमारे जनपद में शुरू हो रही है। यह यात्रा जनपद में आज 23 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक चलेगी यह यात्रा जनपद के समस्त 670 ग्राम पंचायत एवं आठ नगर निकाय के 151 वार्डों को आच्छादित करेगी इस यात्रा का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी लगभग 17 लाभार्थी परक सरकारी योजनाओं एवं नगरीय क्षेत्र से जुड़ी लगभग 16 लाभार्थी परक सरकारी योजनाओं से ऐसे ग्रामीण एवं नगरीय लोगों जो अभी भी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए हैं उनको चिन्हित करते हुए इन योजनाओं से लाभान्वित करना साथ ही साथ योजनाओं की जागरूकता करते हुए उनको अन्य सेवाओं से भी जोड़ना। 

      इस अवसर पर संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies