Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा उमड़ा जन सैलाब

 कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा उमड़ा जन सैलाब



कलश यात्रा का दृश्य देखकर लोग हुए मन्त्रमुग्ध


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर सदर तहसील क्षेत्र के जंगल कौड़िया ब्लाक  अंतर्गत चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरियारपुर में गो पुष्टि महायज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। सर्वप्रथम महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में जल भरी के लिए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गौ माता की जयकारों से क्षेत्र गुंज गया। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए संत महंत व ब्राह्मण व अनेक तीर्थ स्थलों से संत बरियारपुर में पधारे हैं। नौ दिवसीय गौ पुष्टि महायज्ञ एवं गौ कथा  को लेकर बृहस्पतिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश जल यात्रा में शामिल हुए कलश शोभायात्रा बरियारपुर यज्ञ स्थल से  डोहरिया बाजार कलानी उर्फ बढ़नी जगत बेला मोहम्मदपुर माफी होते हुए गहासाड राप्ती नदी तट पर पहुंची जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मित्रों के बीच गंगा आवाहन से कलश में जल भरा गया शोभायात्रा जुलूस चौराहा व गांवों को भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। यज्ञ समिति के द्वारा बताया गया कि यह यज्ञ 15 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा इस दौरान प्रातः 6:00 बजे सुबह से 10:00 बजे तक यज्ञ पूजा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भजन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक संत प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज का प्रवचन शाम 5:00 बजे से नवरात्रि 7:00 बजे तक यज्ञ पूजा रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक रामलीला कार्यक्रम होगा। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने व लंगर की व्यवस्था की गई है शोभा यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोरख सिंह कैंपियरगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह बरियारपुर प्रधान प्रतिनिधि अतर सिंह वीरेंद्र सिंह परमहंस सिंह राम केशव यादव राजकुमार यादव कन्हैया यादव सर्वजीत सिंह अशोक सिंह दिनेश जयसवाल सुनील जायसवाल प्रेमचंद जयसवाल डॉक्टर राजमान निषाद एवं महिला पुरुष व क्षेत्रवासी ग्राम वासी कलश यात्रा में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies