Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

युवक की चाकू से गोदकर हत्याः दोपहर में झगड़ा रात में हत्या दौरान विवाद, पहले चाकू मारे, फिर हाथ की नस भी काटी

 युवक की चाकू से गोदकर हत्याः दोपहर में झगड़ा रात में हत्या 



दौरान विवाद, पहले चाकू मारे, फिर हाथ की नस भी काटी


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। बाद में उसकी हाथ की कलाई भी काट दी। हत्या की वजह जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।छानबीन में सामने आया कि पीयूष का दोपहर में विवाद हुआ था। उसने कुछ लड़कों को पीट दिया था। फिर रात में जुआ खेलने के दौरान दोबारा विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई है।

   गुलरिहा इलाके के खजांची चौराहा के पास स्थित सेमरा शिव मंदिर टोला के रहने वाले जय प्रकाश सिंह का बेटा पीयूष सिंह (35) का गुरुवार दोपहर किसी से विवाद हो गया था। उस समय तो मामला किसी तरह से शांत हो गया था। लेकिन, गुरुवार की रात में उसी मोहल्ले में जुआ खेलते के दौरान एक बार फिर झगड़ा हो गया। इसमें आरोपियों ने पीयूष को ताबड़तोड़ चाकू मारे। सांसे चलती देखकर की हाथ की कलाई भी काट दी। इसके बाद सब वहां से भाग गए।


अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम


लोगों ने लहूलुहान पीयूष को देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस और परिजनों ने पीयूष को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी में रख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीयूष सिंह दो भाइयों में बड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies