Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गलत तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले वाहन के विरूद्ध कार्यवाही

 गलत तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले वाहन के विरूद्ध कार्यवाही



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक / थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में रोडवेज बस तिराहा क्षेत्रान्तर्गत थाना कैण्ट में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले रोडवेज बस सं0नं0 UP52T3610 के चालक द्वारा  बस को बीच सड़क पर खडा कर यातायात को बाधित करते हुए सवारियों को बैठाया व उतारा जा रहा था, जिससे आने जाने वाले राहगीरो व गाड़ियो को काफी दिक्कत हो रही थी व दुर्घटना होने की भी प्रबल सम्भावना प्रतीत हो रही थी । उक्त वाहन के संबंध में वाहन चालक से कागजात मागा गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नही कर सका । जिसके संबंध में थाना कैण्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध  मु0अ0सं0 83/2024 धारा 342,188,336 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies