Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और हम इसे लेकर रहेंगे - विनोद राय #

 आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को यांत्रिक कारखाना के इंटर कम्युनिकेशन गेट पर  गोरखपुर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने की सभा किया । सभा में पुरानी पेंशन बहाली तथा कर्मचारियों की समस्याओं की गई विस्तृत चर्चा



पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और हम इसे लेकर रहेंगे - विनोद राय #


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के समक्ष पुरानी पेंशन योजना बहाली तथा कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए। सभा का संचालन अध्यक्ष श्री डीके तिवारी ने किया। सभा में बोलते हुए महामंत्री विनोद राय ने संघ की उपलब्धियां तथा कर्मचारी हित में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दिया तथा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। महामंत्री विनोद राय ने सभा के माध्यम से कारखाना प्रशासन से यह मांग किया है कि प्रमोशन का कैलेंडर शीघ्र जारी किया जाए तथा जो प्रमोशन लंबित हैं उन्हें करके एचआरएमएस पर अपडेट किया जाए। उन्होंने कारखाने के स्वास्थ्य इकाई में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नर्स तथा दावा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से मांग किया। कारखाने की कैंटीन की बदहाली पर उन्होंने अफसोस जाहिर किया तथा प्रशासन से मांग किया की कैंटीन की व्यवस्था ठीक की जाए कैंटीन में कुर्सी, साफ - सफाई और पंखे  की व्यवस्था की जाए ।संघ के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी श्री ए के सिंह ने वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों की अनदेखी करने पर सवाल उठाए तथा कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। यांत्रिक कारखाना के मंडल मंत्री श्री आर पी भट्ट ने

संगठन द्वारा यांत्रिक कारखाना कर्मचारी के हित में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दिया। सभा को एक सिंह रामकृपाल शर्मा कोषाध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी श्री देवेंद्र प्रताप यादव तथा संयुक्त मंत्री श्री दीपक चौधरी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, अजय त्रिपाठी सतीश श्रीवास्तव बृजपाल सिंह राजेश चंद्र पांडे अल्बर्ट पिटर अजय गुप्ता सूरज गुप्ता अमित गुप्ता देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव ,अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति राजेश जायसवाल धीरज यादव संजय सिंह विनय विश्व प्रकाश शर्मा नवनीत शर्मा राधेश्याम यादव विक्रम इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies