अवैध रूप जंगल से चोरी कर काटी गयी 04 बोटा जंगली साल विभिन्न माप के साथ थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बलरामपुर थाना रेहरा बाजार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार यादव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त 1. रामपाल यादव पुत्र बन्धू निवासी ग्राम बैरियाखास थाना रेहराबाजार जनपद बलरामपुर उम्र करीब 53 वर्ष 2.पतिराम वर्मा पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम इमिलडिहवा बैरिया सुर्जनपुर थाना रेहराबाजार जनपद बलरामपुर को 04 अदद बोटा अवैध रूप जंगल से चोरी कर काटी गयी जंगली साल विभिन्न माप के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 71/2024 धारा 379/411 भा0द0वि0 व 26 भारतीय वन अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्याम निवास राय
2.प्रशि0उ0नि0 हीरालाल
3.प्रशि0उ0नि0 सूर्याप्रकाश
वन विभाग की टीम
1.वनदरोगा आशीष कुमार सिंह
2.वनरक्षक विपिन कुमार
3.वनरक्षक रामदेव माली
4.वनरक्षक शिवनरेश
