Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मां ने चाकुओं से गोद कर दो बेटियों की कर डाली हत्या, खुद को भी किया घायल मौके से सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

 मां ने चाकुओं से गोद कर दो बेटियों की कर डाली हत्या, खुद को भी किया घायल



मौके से सुसाइड नोट भी हुआ बरामद


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज  महाराजगंज जिले में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां निचलौल थाना क्षेत्र के घोड़हवा में एक महिला ने कमरे के अंदर अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं घायल महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि निचलौल नगर के घोड़हवा वार्ड निवासी अमन विश्वकर्मा की पत्नी अपनी दो बच्चियों और एक भांजी के साथ घर में रहती थी। आज दोपहर करीब 4 बजे उसकी भांजी शिखा स्कूल से पढ़कर जब वापस लौटी तो दरवाजा बंद था। जिसके बाद उनने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो घर में अमन की पत्नी साक्षी, बेटी आरोही और अपेक्षा जमीन पर खून से लथपथ हो कर गिरे पड़े थे। जिसे देख चीख पुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल साक्षी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।


घटना की सूचना पर सीओ निचलौल और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं वहीं जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के बाद मोहल्ले में चीख पुकार मची हुई है वहीं इस दर्दनाक घटना को सुनकर हर किसी का दिल दहल जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies