Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फरेंदा भाजपा कार्यालय पर बूथ कमेटी की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक

 फरेंदा भाजपा कार्यालय पर बूथ कमेटी की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


फरेन्दा/ महराजगंज आज महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के बूथ प्रबन्धन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा के संयोजक अरुण शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक मे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तमाम विंदुओं पर चर्चा की गयी।


इसी क्रम में मुख्य अतिथि रहे अरुण शुक्ला ने कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महाराजगंज जनपद में पंकज चौधरी को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किये जाने पर आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और पंकज चौधरी ने एक बेहतर महराजगंज की दिशा में काम किया है। ये प्रयास और भी अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे। मैं महराजगंज के लोगों का उनके आशीर्वाद के लिए विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान चुनाव प्रचार के परिपेक्ष में विभिन्न दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया गया।


इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र, विकास चौरसिया,शैलेश सिंह परमात्मा अग्रहरी, संदेश जायसवाल, शिवम जायसवाल, अंजुला अग्रहरी, शैलेश पांडे, राम कमल चौधरी मण्डल सह प्रभारी महलगंज, हीरा प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, सुरेन्द्र नाथ आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies