इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट एवं द इन्स्टीट्यूट ऑफ इन्जीनियर्स गोरखपुर लोकल चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड इन्जिनियरिंग डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट एवं द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स गोरखपुर लोकल चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान मे वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंजीनियर आर एन सिंह अध्यक्ष चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, इं पी के मिश्रा, इं जे बी रॉय अध्यक्ष पुरातन छात्र संगठन मदन मोहन विश्वविद्यालय और निदेशक डॉ एन के सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | कार्यक्रम के शुरुआत मे द इंस्टिटूशन्स ऑफ इंजीनियर्स लोकल चैप्टर गोरखपुर के अध्यक्ष इं पी के मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगोष्ठी मे इस वर्ष कि थीम इंजीनियरिंग सोल्युशन फॉर सस्टेनेबल वर्ल्ड पर बोलते हुए इंजीनियर्स की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किये | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इं आर एन सिंह ने गीडा के औद्योगिक चुनौतियों से निपटने के लिए इंजीनियर्स का ध्यान आकर्षित किया | संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इं वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व सचिव द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स गोरखपुर लोकल चैप्टर ने प्रदुषण कि बढ़ती समस्या को समाप्त करने मे एवं वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत के रूप मे ग्रीन हाइड्रोजन के महत्व पर प्रकाश डाला | एमएमयूटी एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जे बी राय ने कहा कि सरकारी योजनाओं के नियोजन मे सरकार को सावधानी बरतते हुए दूरगामी नियोजन करना चाहिए जिससे की बार बार परियोजनाओं मे होने वाले परिवर्तन मे धन के दुरूपयोग को रोका जा सकता हैं | संस्थान के निदेशक डॉ एन के सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के विकास मे इंजीनियर्स की भूमिका बहुत ही महत्तवपूर्ण हैं और इनके द्वारा किया जा रहा कार्य निश्चित रूप से बहुत सराहनीय हैं | आज के तकनीकी युग मे नए नए उपकरणों के माध्यम लोगों के जीवन यात्रा को सुलभ बना रहे हैं| उक्त अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट मे द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स गोरखपुर लोकल चैप्टर के कार्यालय का उद्घाटन संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि इं आर एन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया |इस अवसर पर इं पी के मिश्रा ने कहा कि इस कार्यालय के स्थापित होने से इसके दूरगामी परिणाम बेहतर साबित होंगे | इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, इं राकेश कुमार, गोरखपुर लोकल चैप्टर के सचिव इं रमेश चंद्र पाण्डेय,इं ए के सिंह, इं के के पाण्डेय, इं आशीष कुमार, निदेशक (फार्मेसी ) पी डी पांडा, डीन एकेडमिक डॉ आर पी सिंह, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, सभी शिक्षकगण और छात्र -छात्राएं मौजूद रहे |

