Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का आज आनन्दनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

Top Post Ad

 कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का आज आनन्दनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत




देश और संविधान बचाने का है 2024 का यह चुनाव- वीरेंद्र चौधरी विधायक फरेंदा


महाराजगंज  महराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी का आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। वीरेंद्र चौधरी फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक भी हैं। उम्मीदवारी तय होने के बाद शनिवार को वे लखनऊ से साधरण डिब्बे में यात्रा कर आनंदनगर पंहुचे थे। स्टेशन परिसर में हजारों समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।


कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ स्टेशन से पदयात्रा करते हुए महराजगंज तिराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वाहनों के लंबे काफिले के साथ लेहड़ा स्थिति मां दुर्गा मंदिर पंहुच कर दर्शन-पूजन किए।


इन सब कार्यक्रमों के संपन्न होने के बाद वे महदेवा चौराहा होते हुए अपने आवास पर गए जहां समर्थको के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके पहले जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कांग्रेस से टिकट मिलने पर प्रथम आगमन पर जगह-जगह मिले भारी समर्थन से उत्साहित विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान बचाने के लिए है। उन्होंने अपने स्वागत में मौजूद आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा आप की मेहनत का एक-एक वोट देश और संविधान की रक्षा करने में निर्णायक होगा।


इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह लड़ाई एक ऐसे सांसद के खिलाफ है जो छह बार जीतते रहने के बावजूद इस संसदीय क्षेत्र में विकास के नाम पर छः नई ईंट नहीं रख पाया। उन्होंने कहा कि महराजगंज की जनता इस बार बड़े कुर्मी की जगह छोटे कुर्मी को जिता कर इतिहास रचने का मन बना चुकी है। मालूम हो कि भाजपा ने इस क्षेत्र से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को फिर उम्मीदवार बनाया है। पंकज चौधरी यहां से छः बार से सांसद चुने जाते रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने इशारों-इशारों में उन पर जमकर निशाना साधा।


माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत पर उन्होंने कहा उनके परिवार के आरोपों की जांच कर असलियत जनता के सामने लाना चाहिए। सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के साथ प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह,तेज बहादुर पांडेय,राम प्यारे प्रसाद,सुधेश मोहन श्रीवास्तव, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सदामोहन उपाध्याय,इशरार,डा.अजय चौधरी,बबलू चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी, एडवोकेट विजय सिंह,डा.राम नरायन चौरसिया, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मौर्य, अरविंद मौर्य,हृदय पांडेय,राजन शुक्ला,विधि नरायन वर्मा,जयंत्री प्रसाद मौर्य,बाबू राम लोधी, शिवदयाल यादव,अतुल पटेल, राहुल शर्मा,विजय बहादुर चौधरी, धर्मात्मा चौधरी,राम ललित मौर्य, राधेश्याम चौधरी, अशोक चौरसिया,राम सेवक पटेल,आनंद कन्नौजिया,मो.यूसुफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies