Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को मिली जान से मारने की धमकी नौतनवां थाने में तहरीर देकर किया सुरक्षा की मांग

 हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को मिली जान से मारने की धमकी


नौतनवां थाने में तहरीर देकर किया सुरक्षा की मांग



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


नौतनवां महराजगंज महराजगंज जनपद के हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे स्थाई पता ग्राम चकदह थाना नौतनवां व वर्तमान निवास स्थान गौतम बुद्ध नगर वार्ड नंबर 14 नगर पालिका परिषद नौतनवां ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर अपने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।


थाने में दिए तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बीते 23 मार्च 2024 को मेरे वाट्सएप नंबर 9450932001पर दिन में 12 बजकर 38 मिनट पर पाकिस्तान के नंबर+ 923254029302 से एक अज्ञात व्यक्ति ने काल कर मुझे गाली-गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी एक राष्ट्रवादी सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष रहा है और भारत-नेपाल की सीमा पर आये दिन माओवादियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों, मादक पदार्थ के कारोबारियों, आईएसआई गतिविधियों तथा आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्य करता रहा है जिससे उपरोक्त गतिविधियों में लिप्त असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्व हम प्रार्थी के खिलाफ रहते रहे हैं जिसके कारण पूर्व में भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उपरोक्त विदेशी नंबर से मेरे वाट्सऐप नंबर पर आये धमकी भरी काल से प्रार्थी आशंकित है कि हम प्रार्थी की अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या की जा सकती है। आज थाने में आकर मैंने सूचना दी है कि उपरोक्त प्रकरण के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies