Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाला निर्माण सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य किया निरीक्षण

 नाला निर्माण सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य किया निरीक्षण



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त  गौरव सिंह सोगरवाल  गोरखनाथ मंदिर के पीछे लगन पैलेस मैरिज हाउस से  बसियाडीह तक निर्माण कराए जा रहे नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता  अमरनाथ एवम  अशोक कुमार, सहायक अभियंता  शैलेश कुमार और अभियंता  राजकुमार, संबंधित ठेकेदार व अन्य उपस्थित थे।

 सर्वप्रथम  महापौर  एवम नगर आयुक्त  द्वारा निर्माण विभाग के अभियान्तगण के साथ लगन पैलेस मैरिज हाउस से दशहरी बाग, रसूलपुर चौराहा से हरियाली मैरिज हाउस मोड होते हुए सूर्य विहार पुलिस चौकी होकर सूरजकुंड ओवर ब्रिज तक पैदल भ्रमण कर बन रहे नाले का निरीक्षण किया गया।

 नगर आयुक्त  द्वारा लगन पैलेस मैरिज हाउस से हरियाली मैरिज हाउस तक नाले के सेक्शन को कम करने, बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर पोल शिफ्टिंग का कार्य कराने, हरियाली मैरिज हाउस तिराहा से सूर्य विहार चौकी तक सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए और एंड टू एंड नाले का निर्माण कराने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त महोदय द्वारा बसियाडीह तक नाले का निर्माण कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे बरसात के समय इस क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो और जलनिकासी संभव हो सके।

 साथ में वार्ड संख्या 58 सूर्यकुण्ड धाम नगर में निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता  अमरनाथ एवम  अशोक कुमार, सहायक अभियंता  शैलेश कुमार और अभियंता राजकुमार व अन्य उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि कल्याण मण्डप के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवम जल्द ही प्लिंथ लेवल का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा मई माह के अंत तक कल्याण मण्डप का कार्य पूर्ण करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies