थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज श्री दीपक कुमार दुबे मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.04.2024 को अभियुक्त आयुष सिंह पुत्र अरविंद सिंह ग्राम शिवपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 20 वर्ष को प्राथमिक विद्यालय बढ़या के पास से समय लगभग 8.42 बजे 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती में मु0अ0स0 64/2024 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत करके अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज श्री दीपक कुमार दुबे जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 श्री सुरेश कुशवाहा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 श्री प्रहलाद यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
4. का0 रमेश चौहान, का0 अरविन्द गुप्ता थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।